छत्तीसगढ़ में जीएसटी और आयकर चोरी को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर ने इस कथित महाघोटाले की शिकायत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भेजते हुए उच्चस्तरीय जांच और आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।
फर्जी अस्पताल सप्लाई, असली बाजार में दवाइयां
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जीएसटी विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग के कुछ अधिकारी चुनिंदा नामचीन दवा कंपनियों से मिलीभगत कर रहे हैं। कागजों में दवाइयां अस्पतालों को सप्लाई दिखायी जा रही हैं, जबकि हकीकत में वही दवाइयां खुले बाजार में खपाई जा रही हैं।
1000 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी, आंकड़ा अरबों में!
ननकीराम कंवर के मुताबिक इस सोची-समझी साजिश के जरिए अब तक 1000 करोड़ रुपए से अधिक की GST और आयकर चोरी हो चुकी है। उन्होंने आशंका जताई है कि वास्तविक घोटाला अरबों रुपए तक पहुंच सकता है, जिसे कागजी खेल और विभागीय संरक्षण के जरिए दबाया जा रहा है।
PMO से सख्त कार्रवाई की मांग
कंवर ने मांग की है कि पूरे नेटवर्क की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो, दोषी अधिकारियों और कंपनियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जाएं और जनता के टैक्स की इस खुली लूट पर तुरंत रोक लगे।
👉 अब सवाल सीधा है —
क्या ‘सेहत’ के नाम पर चल रही इस टैक्स-लूट मशीन पर ब्रेक लगेगा, या फाइलों में ही दब जाएगा हजारों करोड़ का सच?

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version