कोरबा। दर्री स्थित इरेक्टर हॉस्टल भवन में कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब दर्री के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर नवपदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, उप सचिव हरीश तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब दर्री के संरक्षक सुधीर जैन एवं अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और पत्रकारों की एकजुटता समाजहित में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
अपने संबोधन में संरक्षक कमलेश यादव ने कहा कि जिले के उपनगरों और ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकार ही कोरबा प्रेस क्लब की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, कटघोरा, पाली और करतला सहित विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए सभी को समान सम्मान और सहभागिता देने पर जोर दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान ने प्रेस क्लब दर्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष, निर्भीक और निडर होकर सामने लाना चाहिए। बदलते समय में चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन सत्य और निष्पक्षता ही पत्रकारिता की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
समारोह में प्रेस क्लब दर्री के संतोष गुप्ता, अजय राय, श्रीधर नायडू, भागवत दिवान, मणिपाल निमजा, बालकृष्ण मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अशोक कुमार अग्रवाल सहित पत्रकार भागीरथी यादव, गणेश, श्याम सारथी तथा बड़ी संख्या में पत्रकार साथी एवं अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version