कोरबा। नगर विकास को अधिक प्रभावी और सहभागी बनाने की दिशा में नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति व अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम के तहत विभिन्न विभागों के लिए सलाहकार समितियों का गठन करते हुए उन्होंने 36 पार्षदों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है।
इससे पहले भी दो समितियों का गठन कर चुके सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने इस बार चार प्रमुख विभागों—उद्यानिकी, जल कार्य, महिला एवं बाल विकास तथा संस्कृति एवं पर्यटन—के लिए सलाहकार समितियां गठित की हैं। खास बात यह है कि इन समितियों में भाजपा, कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदों को शामिल कर सर्वदलीय सहभागिता को प्राथमिकता दी गई है।
निगम अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम की धारा 46 के तहत जारी आदेश के अनुसार, उद्यानिकी विभाग की सलाहकार समिति में तरुण राठौर, विनम्र तिवारी, बद्री किरण, अनुज जायसवाल, चेतन सिंह मैत्री, श्रीमती चंदाबाई, श्रीमती सीमा कंवर, श्रीमती चंद्रकाली जायसवाल एवं श्रीमती सम्मत कुंवर को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार जल कार्य विभाग की समिति में युगल कैवर्त, पंकज देवांगन, ईश्वर पटेल, कृपाराम साहू, मुकुंद सिंह कंवर, गोपाल कुर्रे, उपेंद्र पटेल, सुभाष राठौड़ एवं बहत्तर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समिति में नगर निगम की महिला पार्षदों को शामिल करते हुए श्रीमती वर्षा वैष्णव, श्रीमती धनश्री साहू, श्रीमती रूबी देवी, श्रीमती प्रभा राठौर, श्रीमती राधाबाई, श्रीमती प्रेमलता बंजारे, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती सुलोचना यादव एवं श्रीमती मथुरा बाई को स्थान दिया गया है।
वहीं संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की सलाहकार समिति में श्रीमती राधा महंत, सुखसागर निर्मलकर, राकेश वर्मा, रामाधार पटेल, रजत खुटे, रामकुमार साहू, श्रीमती सिमरनजीत कौर, श्रीमती सुखविंदर कौर एवं श्रीमती सुनीता चौहान को शामिल किया गया है।
नगर पालिका निगम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गठित ये सलाहकार समितियां प्रतिमाह बैठक कर नगर विकास से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव और अनुशंसाएं प्रस्तुत करेंगी। समिति की सलाह के आधार पर केएमआईसी द्वारा विकास योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
नगर निगम में इस पहल को सहभागी शासन और संतुलित विकास की दिशा में सभापति नूतन सिंह ठाकुर का सराहनीय प्रयास माना जा रहा है, जिससे सभी वर्गों और प्रतिनिधियों को नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
नगर विकास को नई दिशा: सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने गठित की चार विभागीय सलाहकार समितियां
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

