कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने वरिष्ठ एवं कद्दावर भाजपा नेता, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की उपेक्षा और नजरबंदी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ननकीराम कंवर कोरबा में भाजपा के भीष्म पितामह की भूमिका में हैं, और उनका इस प्रकार अपमान किया जाना पार्टी संगठन की बड़ी कमजोरी है।

नूतनसिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि ननकीराम कंवर ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों को उजागर कर पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार किया था, जिसके परिणामस्वरूप आज पार्टी सत्ता में है। ऐसे वरिष्ठ नेता की उपेक्षा करना, कोरबा के छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को कमजोर करने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में एक-एक कर छत्तीसगढ़िया नेताओं को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही है — लखन देवांगन का इस्तीफा मांगा गया, मनोज शर्मा को पद से हटाया गया और विकास महतो का भी विरोध किया गया। यदि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद आरक्षित नहीं होता तो उसमें भी किसी पूंजीपति को बिठा दिया जाता।

नूतनसिंह ठाकुर ने कहा कि आज भाजपा में बिना जनाधार वाले नेता सत्ता की मलाई काट रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले नेता उपेक्षित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वरिष्ठ और संघर्षशील नेताओं का अपमान और उपेक्षा भाजपा को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

उन्होंने भाजपा सरकार और शीर्ष नेतृत्व से अपील की कि ननकीराम कंवर जैसे वरिष्ठ नेता का सम्मान किया जाए और कोरबा के विकास में जमीनी जनप्रतिनिधियों की बातों को प्रमुखता से सुना जाए।

— नूतनसिंह ठाकुर, सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version