छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावी तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करने जा रहा है। इसके साथ ही वर्ष 2026 में प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया की दिशा में एक अहम कदम पूरा हो जाएगा।
चुनाव आयोग के अनुसार, तैयार की गई ड्राफ्ट इलेक्ट्रोरल रोल्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि तय समय-सीमा में दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकें। पारदर्शिता और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ड्राफ्ट मतदाता सूची को सीईओ व डीईओ की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी अपलोड किया जाएगा।
ड्राफ्ट सूची के साथ-साथ अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियां भी संबंधित वेबसाइटों पर उपलब्ध रहेंगी। ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नोटिस फेज शुरू होगा, जिसमें चुनावी पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा नोटिस जारी करना, सुनवाई, प्रमाणीकरण और दावे-आपत्तियों का निपटारा शामिल रहेगा।
आयोग के अनुसार, मतदाता 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक अपने दावे या आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी कर अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
ऑनलाइन नाम कैसे देखें:
मतदाता नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर “Search Your Name in Electoral Roll” विकल्प से
EPIC नंबर,
व्यक्तिगत विवरण, या
मोबाइल नंबर
के माध्यम से अपना नाम जांच सकते हैं।
👉 चुनाव आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी प्रविष्टियों की जांच कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version