कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र से सामने आई तिहरी हत्या की वारदात ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लाख रुपये को 2 करोड़ 50 लाख रुपये बनाने का लालच देकर तीन लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस अंधविश्वास और लालच से जुड़ी खौफनाक साजिश का पर्दाफाश करते हुए मुख्य तांत्रिक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में गठित विशेष जांच टीम ने इस पूरे मामले की गहन जांच की।
11 दिसंबर 2025 को ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की गई।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास ने तंत्र-मंत्र से रकम कई गुना करने का झांसा देकर नितेश रात्रे, असरफ मेमन और सुरेश साहू को फार्म हाउस में बुलाया। 10 दिसंबर की रात तांत्रिक अपने साथ नायलॉन की रस्सी, नींबू, नारियल और अन्य तांत्रिक सामग्री लेकर पहुँचा।
तंत्र-क्रिया के बहाने एक-एक कर तीनों को कमरे के अंदर बुलाया गया और बाहर खड़े सह-आरोपियों ने नायलॉन रस्सी खींचकर उनका गला घोंट दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत का कारण नायलॉन रस्सी से गला घोंटने के कारण दम घुटना पाया गया और मृत्यु की प्रकृति हत्या (Homicidal) स्पष्ट हुई।
मामले में थाना उरगा में अपराध क्रमांक 544/2025 धारा 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्य और आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार और ₹5 लाख नगद जब्त किए गए हैं।
सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी


