कोरबा। शहर की राजनीति में 12 अप्रैल को बड़ा सियासी टकराव देखने को मिल सकता है। एक ओर प्रदेश के मंत्री लखन लाल देवांगन का जन्मदिन है, जिसे उनके समर्थक हर साल की तरह इस बार भी बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी में हैं।
वहीं दूसरी ओर, उसी दिन भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे के नाम पर “बचपन का टिकट” खेल प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। यह आयोजन टी.पी. नगर स्थित अशोक वाटिका में होना तय है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनाई गई है।
अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह महज एक सामाजिक आयोजन है या फिर मंत्री के जन्मदिन के प्रभाव को कम करने की सोची-समझी सियासी चाल?
स्थानीय लोगों का मानना है कि एक ही दिन दो बड़े कार्यक्रम होना महज संयोग नहीं हो सकता। इसे सीधे-सीधे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, जहां भीड़ के जरिए अपनी-अपनी पकड़ दिखाने की कोशिश होगी।
सूत्रों की मानें तो मंत्री समर्थकों में भी इस आयोजन को लेकर नाराजगी है और वे इसे राजनीतिक चुनौती के रूप में देख रहे हैं। वहीं, विपक्षी खेमे में इसे अपने जनाधार को मजबूत करने के अवसर के रूप में लिया जा रहा है।
अब नजरें 12 अप्रैल पर टिकी हैं, जब यह साफ हो जाएगा कि कोरबा की जनता किसके साथ खड़ी नजर आती है और किसका शक्ति प्रदर्शन भारी पड़ता है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version