कोरबा =

जिले समेत पूरे प्रदेश को दहला देने वाले तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच ने सनसनीखेज़ खुलासा किया है। पैसे को कई गुना करने का झांसा देकर तंत्र-मंत्र की आड़ में रची गई इस वारदात में पुलिस ने 6 आरोपियों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले की परतें खोलने के लिए आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर सीन ऑफ क्राइम का रिक्रिएशन भी कराया गया।

जांच में सामने आया है कि बरबसपुर क्षेत्र के ग्राम कुदरी स्थित कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन के फार्म हाउस में 5 लाख रुपये को 50 गुना करने की तथाकथित तांत्रिक क्रिया चल रही थी। इसी दौरान सुरेश साहू (44), अशरफ मेमन (48) और नितिश कुमार रात्रे (30) की एक ही स्थान, एक ही समय पर मौत हो गई।

मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, जप्ती कार्रवाई के साथ मृतकों के परिजनों व चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए। गवाहों ने बताया कि तांत्रिक आशीष दास और उसके सहयोगियों ने लालच देकर तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया के दौरान नायलॉन रस्सी से तीनों का गला घोंट दिया।

पोस्टमार्टम के बाद मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट ने पूरे मामले को और भयावह बना दिया। रिपोर्ट में साफ लिखा है—
मौत का कारण: नायलॉन रस्सी से गला घोंटने से दम घुटना
मौत की प्रकृति: हत्या (Homicidal)

पीएम रिपोर्ट और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तांत्रिक आशीष दास, राजेन्द्र कुमार जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, भागवत दास और संजय साहू के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर अब भी कई सवाल कायम हैं और पुलिस जांच जारी है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version