मालखरौदा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। कान की बाली, नए कपड़े और नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया। हैरानी की बात यह है कि इस जघन्य अपराध में दो महिलाएं भी बराबर की साझेदार रहीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों और अपराध में सहयोग करने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं और वह गांव में अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती थी। 31 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे वह गांव के बड़े तालाब के पास घूम रही थी, तभी आरोपी झनकेश्वर चंद्रा एक महिला लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान के साथ बाइक से वहां पहुंचा और कान की बाली, नए कपड़े व सक्ती में नौकरी दिलाने का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया। पहले उसे झुलकदम स्थित लक्ष्मी महंत के घर में रोका गया और फिर काम दिलाने के बहाने ग्राम डोंडकी ले जाकर धनकुंवर यादव के घर में बंद कर दिया गया।

रात के समय आरोपी झनकेश्वर चंद्रा और प्रदीप निराला ने कमरे में बंद कर बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, जबकि लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान और धनकुंवर यादव ने घर में शरण देकर इस अपराध को अंजाम देने में सहयोग किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों—प्रदीप निराला (22), झनकेश्वर चंद्रा (37), लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान (32) और धनकुंवर यादव (45)—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version