कोरबा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में कोरबा के तेज-तर्रार युवा नेता अमित टमकोरिया को जिला संयोजक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ललेश दुबे और रामविलास गोरस्वामी को जिला सह-संयोजक बनाया गया है।
अमित टमकोरिया को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। संगठन के भीतर वे एक जुझारू और सक्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते हैं, जो मैदान में उतरकर काम करने के लिए जाने जाते हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और आंदोलनात्मक स्वभाव ने उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच खासा लोकप्रिय बनाया है।
राजनीतिक रूप से वे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जूदेव के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। वहीं जिले में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के भी करीबी माने जाते हैं।
अमित टमकोरिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा में जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं। लंबे अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमित टमकोरिया के नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा तथा गरीब और जरूरतमंद वर्ग की आवाज को पार्टी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
संगठन ने दिया मेहनत का इनाम, अमित टमकोरिया के हाथ झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की कमान
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology



