रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन, जो दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और लव ट्रैप जैसे गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आए थे, अब खुद कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। कोरबा जिले के कटघोरा न्यायालय ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
दरअसल, कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र सिंह ने टंडन पर करीब 27–28 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। यह मामला साल 2020 से कोर्ट में लंबित है। कोर्ट के बार-बार आदेश के बावजूद दीपक टंडन पेश नहीं हुआ, न ही पुलिस के सामने हाजिर हुआ। इसी लापरवाही को गंभीर मानते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

दिलचस्प बात यह है कि हाल के महीनों में दीपक टंडन ने DSP कल्पना वर्मा पर प्रेम संबंधों का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये, लग्जरी कार और कीमती गहने लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने व्हाट्सएप चैट और CCTV फुटेज को सबूत बताते हुए शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं DSP कल्पना वर्मा ने इन सभी आरोपों को फर्जी बताते हुए मानहानि का केस करने की बात कही थी।

अब एक तरफ DSP पर लगे आरोपों की जांच चल रही है, तो दूसरी तरफ दीपक टंडन खुद ठगी के पुराने मामले में गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहा है। यह मामला अब आरोप–प्रत्यारोप से निकलकर कानून की कसौटी पर खड़ा हो गया है, जहां तय होगा कि सच कौन और गुनहगार कौन।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version