कोरबा के BALCO में मजदूरों के अधिकारों को लेकर आज आयोजित “खटिया खड़ी आंदोलन” में मजदूरों की जबरदस्त एकजुटता देखने को मिली। इस आंदोलन का नेतृत्व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने किया। मजदूरों को सभा में आने से रोकने और डराने की कोशिशों के बावजूद बड़ी संख्या में मजदूर मैदान में पहुंचे और अपनी ताकत दिखाई।


अमित जोगी खुद मजदूरों की वर्दी पहनकर आंदोलन स्थल पहुंचे और सीधे BALCO प्रबंधन से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति या दल की नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के मेहनतकश मजदूरों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है।


मजदूरों की एकजुटता और आंदोलन के दबाव के बाद BALCO प्रबंधन को बातचीत के लिए आगे आना पड़ा। चर्चा के पहले दौर में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर सहमति बनी, जिनमें कर्मचारियों की डोमिसाइल सूची उपलब्ध कराना, ESIC से वंचित मजदूरों का इलाज BALCO अस्पताल में नि:शुल्क करना, LTS कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि को 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भेजना और “Ambedkar Bhavan” का नाम पुनः बहाल करना शामिल है।
इसके अलावा आंदोलन में शामिल मजदूरों पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को भी तत्काल प्रभाव से वापस लेने पर सहमति बनी है।
अमित जोगी ने मजदूरों का आभार जताते हुए कहा कि यह संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है और मजदूरों के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए आवाज आगे भी बुलंद होती रहेगी। उन्होंने कहा कि “मजदूर मजबूर नहीं, मजदूर मजबूत है।” ✊

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version