दंतेवाड़ा में पदस्थ महिला DSP कल्पना वर्मा पर लव-ट्रैप का आरोप लगाने वाले रायपुर के होटल कारोबारी दीपक अंबेडकर टंडन का एक पुराना लेकिन बेहद सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में टंडन को कुछ लोग बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि बकाया रकम नहीं चुकाने पर उसे कपड़े उतरवाकर नग्न किया गया और बेल्ट, थप्पड़ व लात-घूंसे मारे गए।

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो कुछ साल पुराना है और लेन-देन के विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। DSP पर गंभीर आरोप लगाने के बाद यह वीडियो दोबारा वायरल हुआ है, जिससे टंडन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

वीडियो में क्या दिख रहा है

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा नजर आता है, जबकि चार युवक उसके साथी दीपक टंडन की पिटाई करते दिख रहे हैं। कोई थप्पड़ मार रहा है, कोई लात-घूंसे बरसा रहा है, वहीं एक युवक बेल्ट से पिटाई करता नजर आता है। इस दौरान टंडन के कपड़े जबरन उतरवाए जाते हैं। पहले शर्ट-पैंट उतारी जाती है, फिर अंडरवियर तक उतरवा दिया जाता है। पूरी घटना का वीडियो एक युवक मोबाइल से बनाता नजर आ रहा है।

सक्ती के कारोबारी से 15 लाख की ठगी का आरोप

सक्ती जिले के वार्ड नंबर-6 गुरुद्वारा वार्ड निवासी कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। आरोप है कि मार्च 2022 में दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन ने कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा देकर उनसे 15 लाख रुपए ले लिए।
गारंटी के तौर पर टंडन ने HDFC बैंक का 4 लाख का चेक और एक ब्लैंक चेक दिया, लेकिन बाद में पता चला कि उसका खाता सालों पहले ही बंद हो चुका था। पीड़ित ने इसे सीधी धोखाधड़ी बताते हुए BNS की धारा 318 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

व्यापमं परीक्षा पेपर दिलाने के नाम पर भी ठगी

दीपक टंडन पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। साल 2018 में बीरगांव निवासी जितेंद्र देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टंडन ने व्यापमं द्वारा आयोजित राजस्व निरीक्षक परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का दावा किया था। प्रति अभ्यर्थी 3 लाख रुपए लेने के बाद न तो प्रश्न पत्र मिला और न ही आरोपी तय स्थान पर पहुंचा। इस मामले में सिविल लाइन रायपुर थाने में केस दर्ज हुआ था।

कोरबा-दीपका थाने में 27 लाख की धोखाधड़ी का केस

कोरबा जिले के दीपका थाने में भी टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। SECL दीपका की आवासीय कॉलोनी निवासी कारोबारी महेंद्र सिंह ने 2015-16 के बीच 27 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका है।

कौन है दीपक टंडन

दीपक अंबेडकर टंडन का बचपन कोरबा की पुरानी बस्ती आदिल चौक के पास बीता। उसने कोरबा से ही पढ़ाई की और नया बस स्टैंड के पास सड़क किनारे फोटो फ्रेमिंग की दुकान चलाई। आज भी उसकी दुकान वहीं मौजूद है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दीपक चार भाइयों में सबसे छोटा है और सतनामी समाज का कोषाध्यक्ष भी रह चुका है।

महिला DSP पर गंभीर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन का यह वायरल वीडियो और उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों ने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सिर्फ एक वीडियो का नहीं, बल्कि ठगी और विवादों से जुड़े पूरे नेटवर्क की ओर इशारा करता नजर आ रहा है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version