4 से 5 लोग ठगी का हुए शिकार, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी

 

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठग उनके नाम का इस्तेमाल कर परिचितों से पैसों की मांग कर रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 4 से 5 लोग इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, डॉ. सलीम राज का WhatsApp अकाउंट हैक होने के बाद साइबर अपराधी उनके संपर्क में मौजूद लोगों को संदेश भेज रहा है। ठग स्वयं को डॉ. सलीम राज बताकर लोगों का भरोसा जीतने का प्रयास कर रहा है और आर्थिक मदद के नाम पर रकम मांग रहा है।
हैक किए गए अकाउंट से भेजे गए संदेश में कहा गया कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और उन्हें तत्काल 56 हजार रुपये की आवश्यकता है। इसी बहाने परिचितों से ऑनलाइन ट्रांसफर करने का अनुरोध किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कई लोग इस झांसे में आकर रकम भेज चुके हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद डॉ. सलीम राज ने तत्काल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर सेल और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि WhatsApp अकाउंट किस प्रकार हैक किया गया और ठगी की रकम किन खातों में भेजी गई।
डॉ. सलीम राज ने आम नागरिकों और अपने परिचितों से अपील की है कि उनके नाम से यदि कोई व्यक्ति आर्थिक सहायता या पैसे ट्रांसफर करने की मांग करता है तो उस पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर संपर्क कर पुष्टि अवश्य करें।
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। ओटीपी, बैंकिंग जानकारी और व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। किसी भी संदिग्ध संदेश की सत्यता फोन कॉल के माध्यम से जांचना साइबर ठगी से बचने का सबसे सुरक्षित उपाय माना जाता है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version