कोरबा। आस्था, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक मां मड़वारानी मंदिर आज प्रशासनिक उदासीनता का दंश झेल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित मंदिर परिसंपत्तियों का शेष मुआवजा अब तक नहीं मिल पाने से मंदिर का पुनर्निर्माण और विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। इसका सीधा असर न केवल निर्माण कार्य पर, बल्कि रोज़ होने वाली पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराओं पर भी पड़ रहा है।
मंदिर समिति के अनुसार अधिग्रहण के बदले कुल 82 लाख 58 हजार 460 रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक केवल 30 लाख 73 हजार 988 रुपये ही मिल पाए हैं। शेष 51 लाख 84 हजार 471 रुपये का भुगतान नहीं होने से मंदिर परिसर, हॉल, स्वागत गेट, ज्योति कलश और अन्य विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। अधूरे निर्माण के बीच श्रद्धालु रोज़ मां के दरबार में माथा तो टेक रहे हैं, लेकिन व्यवस्था की कमी उनकी आंखें नम कर रही है।
समिति सदस्यों का कहना है कि निर्माण कार्य रुकने से पूजा-अर्चना में लगातार कठिनाइयां आ रही हैं। कई धार्मिक अनुष्ठान सीमित संसाधनों में जैसे-तैसे किए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं के मन में पीड़ा और असंतोष बढ़ता जा रहा है। मां के दरबार में आने वाले भक्त सवाल कर रहे हैं—क्या आस्था की कीमत इतनी सस्ती है कि उसका मुआवजा वर्षों तक अटका रहे?
मां मड़वारानी सेवा एवं ग्रामीण समिति ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भावुक अपील की है कि यह मामला सिर्फ मुआवजे का नहीं, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। समिति ने बताया कि पूर्व में भी कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया।
समिति का कहना है कि यदि शेष मुआवजा शीघ्र नहीं मिला, तो मंदिर का निर्माण, विकास कार्य और आगामी प्राण-प्रतिष्ठा जैसे पवित्र आयोजन समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। श्रद्धालुओं की यही पुकार है कि प्रशासन संवेदनशीलता दिखाए और मां के दरबार को फिर से पूरे सम्मान और भव्यता के साथ स्थापित होने का अवसर दे।
आस्था आज इंतज़ार में है… अब देखना यह है कि प्रशासन इस पुकार को कब सुनता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मुआवजा अटका तो ठहर गया आस्था का काम—मां मड़वारानी मंदिर का पुनर्निर्माण रुका, श्रद्धालुओं की आंखें प्रशासन की ओर
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

