कोरबा – जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर बताया कि दिनांक 11 जनवरी 2026, रविवार को गांधी चौक में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सुबह 10 बजे से उपवास रखकर कांग्रेस विरोध दर्ज कराएगी।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम में परिवर्तन कर उसे बी. जी. राम जी किए जाने का प्रस्ताव गांधी के विचारों और संविधान की आत्मा के विरुद्ध है। कांग्रेस इस फैसले को स्वीकार नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी।
वहीं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि एआईसीसी के निर्देश पर “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके अंतर्गत—
10 जनवरी को प्रेस वार्ता,
11 जनवरी को उपवास,
12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल व जनसंपर्क,
30 जनवरी को वार्ड स्तर पर धरना-प्रदर्शन,
31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना,
7 से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव,
तथा 16 जनवरी से 25 फरवरी तक एआईसीसी रैली आयोजित की जाएगी।
अध्यक्ष द्वय ने सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, पार्षद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ, ब्लॉक, मंडल, जोन, वार्ड एवं बूथ कमेटी सहित सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version