ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने विवादित पुस्तक के कवर पर दी देवी काली को फांसी

ऑनलाइन बेची जा रही है हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली किताब

-मुंबईकरों का फूटा गुस्सा

विदेशी कंपनियां अपने उत्पाद का प्रचार-प्रसार करने के लिए अकसर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करनेवाले चित्र जारी करती हैं। अतीत में वे ऐसा कई बार कर चुके हैं। अब एक बार फिर मां काली का अपमान किया गया है। एक पुस्तक है जिसके कवर पर देवी काली की एक तस्वीर छापी गई है, जिसमें उन्हें फांसी पर लटका दिखाया गया है। पुस्तक पर छापी इस तस्वीर को देखते ही मुंबईकरों का गुस्सा फूट पड़ा है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजॉन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठने लगी है।
लोगों का कहना है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजॉन ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। अमेजॉन पर बिकनेवाली इस किताब का नाम है ‘काली मां’। यह किताब शॉर्ट स्टोरीज का कलेक्शन है। किताब के कवर की वजह से इसका विरोध हो रहा है। हालांकि, विरोध के बाद भारत में इसे हटा लिया गया है, लेकिन विदेशों में और डॉलर में यह किताब अब भी उपलब्ध है।
लघुचित्रों का संग्रह
इस बार न्यूयॉर्क में रहनेवाले फुलाह ने यह पुस्तक लिखी है, जिसमें उनकी गंदी सोच नजर आती है। यह किताब लघुचित्रों का संग्रह बताया गया है, लेकिन सवाल उठता है क्या इस तरीके से किसी भी धर्म की आस्था को ठेस पहुंचा कर ही कोई फिल्म या बुक लिखी जा सकती है?
विवादों से पुराना नाता
इससे पहले भी अमेजॉन विवादों में घिर चुका है। वहां महिलाओं के प्राइवेट पार्ट वाले ऐश ट्रे बेचे गए थे। अब एक बार फिर विवाद पैदा हो गया है और इसे बॉयकॉट करने की मांग जोर-शोर से की जा रही है।
हिंदू धर्म से खिलवाड़
कोई बुक हो या फिल्म अकसर इस तरीके से हिंदू धर्म को लेकर इससे पहले भी खिलवाड़ किया जा चुका है। इसके पहले कई हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक बर्ताव किया जा चुका है। विरोध होने पर भले उसे हटा दिया जाता है मगर तब तक उक्त सामान सुर्खियां बटोर चुका होता है।
हिंदू धर्म का बार-बार
अपमान हम नहीं सहेंगे!
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजॉन ने एक गंदी हरकत की है। वहां एक किताब बिक रही है, जिसके कवर पर मां काली की एक तस्वीर है, जिसके गले में फांसी का फंदा है। इस तस्वीर पर हिंदू आक्रोश में आ गए हैं और इस किताब पर बैन लगाने की मांग हो रही है। इस बारे में लेखक अभिषेक चतुर्वेदी का कहना है कि इस तरीके से बार-बार हिंदू धर्म का अपमान हम नहीं सहेंगे। अमेजॉन इस तरीके से हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है।
चतुर्वेदी कहते हैं कि काली मां की तस्वीर वो भी फांसी के फंदे से लटकी हुई है। इससे ये साबित होता है कि मनोरंजन के नाम पर कुछ भी करेंगे इसलिए अमेजॉन का बॉयकॉट कर देना चाहिए। किताब छापने वाले ने इस तरीके से काली मां की तस्वीर डाल कर बड़ी गलती कर दी है।
एडवोकेट आशीष राय ने कहा कि हिंदू भावनाएं हमेशा ऐसे छोटी मानसिकता वाले लोगों के निशाने पर रही हैं, जिसकी वजह से हमें सहन करना पड़ता है, लेकिन अमेजॉन की तरफ से की गई इस ओछी मानसिकता के खिलाफ निश्चित तौर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमने इसके पहले भी हिंदू विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। इस प्रकार से यह अपमानित कृत्य स्वीकार्य नहीं है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजॉन और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिससे की भविष्य में ऐसे हिंदू विरोधी कार्य न हो सकें।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version