कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र के इंदिरा मार्केट में संचालित प्रतिष्ठित संस्थान गुलाब जनरल स्टोर्स के संचालक गुलाब चंद अग्रवाल का 28 जून दिन शनिवार को रात्रि 1:00 बजे दुःखद निधन हो गया हैं। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र नितिन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और नीरज अग्रवाल सहित एक पुत्री वंदना जो कोरबा निवासी स्व. श्री जयभगवान मित्तल के एकलौते पुत्र राजेश मित्तल से ब्याही गयी हैं का नाती-पोतों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मूलतः निकटस्थ चांपा-जांजगीर जिले के ग्राम चंगोरी के मूल निवासी थे और बालको के प्रारंभिक काल से बालको में रहकर गुलाब जनरल स्टोर्स नामक संस्थान का संचालन कर रहे थे।
शांत, सरल, सहज, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति के गुलाब चंद अग्रवाल के निधन की खबर से परिजन, मित्र, स्वजन, बालको क्षेत्र सहित कोरबा अंचल में शोक की लहर दौड़ गयी हैं।
उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास से बालको क्षेत्र स्थित नेहरू नगर मुक्तिधाम में प्रातः 11 बजे पहुंचेगी।


