एमपी के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हंगामा मच गया है। शर्मसार कर देनेवाला वीडियो देख पार्टी के कार्यकर्ता और लोगों में जबरदस्त गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो में भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ अपनी कार से उतरकर खुलेआम सड़क पर दिन के उजाले में अपनी गर्लप्रâेंड के साथ सेक्स करता नजर आ रहा है। यह वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी वैâमरे में शर्मनाक करतूत रिकॉर्ड होने के बाद वीडियो वायरल हो गया और पूरे देश में इस नेता की गंदी हरकतों को लेकर चर्चा गरमा गई। भाजपा के आला नेताओं तक जब यह अश्लील वीडियो पहुंचा तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मनोहर लाल धाकड़ भाजपा का सदस्य नहीं है। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता द्वारा ऐसा घिनौना कार्य किया जा रहा है, जो पार्टी के हित में नहीं है, जिससे पार्टी की बदनामी होती है, जो अश्लीलता की सारे हदें पार करनेवाला है तो इस मामले को पार्टी गंभीरता से लेगी।
पत्नी है पंचायत सदस्य
वीडियो में जिस सफेद रंग की कार से धाकड़ निकलता है, उस का रजिस्टे्रेशन मनोहर लाल धाकड़ के नाम दर्ज है। धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिला पंचायत सदस्य है। पुलिस ने मनोहर लाल धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा २९६,२८५,३(५) के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
बीच सड़क पर बेहूदा हरकत
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो १३ मई २०२५ का है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मनोहर लाल अपनी कार रोकता है। पहले उसी कार से एक महिला बिना कपड़े के निकलती है। बाद में दूसरी ओर का दरवाजा खोलकर धाकड़ अर्धनग्न अवस्था में निकलता है और बीच सड़क पर खुलेआम बेहूदा हरकत करते हुए महिला के साथ सेक्स करने लगता है। वीडियो में दिखाई दे रही गंदी हरकतों को लिखा नहीं जा सकता।
धाकड़ संघ ने भाजपा नेता को पद से हटाया!
मध्य प्रदेश के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का हाल ही में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर युवती से सेक्स करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद प्रदेश में जमकर सियासी बवाल मचा। इस घटना के बाद अब उस पर बड़ी कार्रवाई की गई है। धाकड़ महासभा ने मनोहर लाल को युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया है।
धाकड़ महासभा (युवा संघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ ने उसे लेकर आदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘श्री मनोहर लाल धाकड़ ग्राम बनी जिला मंदसौर, महोदय, समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार, आपको युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से कार्यमुक्त किया जाता है।’ बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति और महिला शारीरिक संबंध बनाते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स मध्य प्रदेश के मंदसौर का भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ बताया जा रहा है। मनोहर लाल धाकड़ की पत्नी ग्राम बनी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी है। यह वीडियो १३ मई २०२५ का बताया जा रहा है। अश्लील वीडियो सामने आने के बाद जब मनोहर लाल धाकड़ से उनका पक्ष जानना चाहा गया तो उनका फोन लगातार बंद मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। वे भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। ऑनलाइन सदस्य के रूप में पार्टी से जुड़े हो सकते है। जिला अध्यक्ष ने जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। कांग्रेस ने इस घटना के बाद भाजपा के चाल चरित्र पर सवाल उठाया है।
डीआईजी ने की पुष्टि
रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के ८ वें लेन का है। यह सड़क अभी नई बनी है। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version