महापौर संजू देवी राजपूत, मंत्री लखन लाल देवांगन और निगम आयुक्त लें पहल, सड़क किनारे अवैध पोस्टर-बैनर पर लगे रोक

 

राजधानी की तर्ज पर अब कोरबा नगर निगम क्षेत्र में भी अवैध पोस्टर, फ्लेक्स और बैनरों के लिए स्पष्ट नियम लागू किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। शहर की सड़कों, चौक-चौराहों, बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति लगाए जाने वाले पोस्टर और बैनर न केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ते हैं, बल्कि यातायात और स्वच्छता व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।
यदि रायपुर की तरह कोरबा में भी निर्धारित स्थानों को छोड़कर कहीं भी पोस्टर या फ्लेक्स लगाने पर ₹5,000 तक का जुर्माना और ई-चालान की व्यवस्था लागू की जाए, तो शहर को अव्यवस्थित प्रचार सामग्री से काफी हद तक मुक्त किया जा सकता है। साथ ही नगर निगम की ओर से विभिन्न वार्डों में निर्धारित स्थान चिन्हित कर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को वहीं विज्ञापन लगाने की अनुमति दी जा सकती है।

नारदमुनि न्यूज़ का मानना है कि यह व्यवस्था शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा नगर निगम आयुक्त महोदय से नागरिकों की ओर से आग्रह है कि कोरबा में भी ऐसी विज्ञापन नीति लागू करने पर गंभीरता से विचार करें, ताकि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा हो, शहर की सुंदरता बनी रहे और बिना अनुमति पोस्टरबाजी पर प्रभावी रोक लग सके।

जनहित में सुझाव:
“कोरबा भी बने पोस्टर-मुक्त और स्वच्छ शहर, नियम सबके लिए समान हों।”

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version