पसान, मोरगा और जटगा पुलिस के द्वारा गाँव में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया

 The Bharat Times 24 news Korba  पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिया जाए *सजग कोरबा* के तहत उन्हें जागरूक किया जाए।

थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण, कृषक, मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पसान, चौकी मोरगा एवं जटगा के द्वारा ग्राम तेलियामार, उच्चलेंगा एवं रावा में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया।

बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं मालवाहक गाड़ियों में सवारी नहीं बैठाने के संबंध में भी बताया गया। वहाँ उपस्थित लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन डायल 1033  के बारे में जानकारी दिया गया।
              इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगो को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कारवाना है  ATM संबंधी ठगी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया, सेक्स्टॉर्शन,एवं महिला संबंधी अपराध की जानकारी दिया गया।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version