बरपाली(आधार स्तंभ) : बरपाली के पत्रकार भवन के मूल्यांकन का मामला, अधर में लटका है निर्माण। खबर लगने के बाद नींद से जागे अधिकारी। आज शाम तक हो सकता है मूल्यांकन।

बरपाली में पत्रकार भवन का नवनिर्माण कार्य पिछले कई महीनों से लटका पड़ा है। एन एच से मुआवजा स्वीकृति के बाद तत्कालीन सरपंच द्वारा मुआवजा की आधी राशि आहरित कर पत्रकार भवन का नव निर्माण प्रारम्भ किया गया। निर्माण पूरा होने से पहले ही आचार संहिता लग गया और पंचायत चुनाव आ गया। चुनाव के बाद बरपाली पंचायत का सत्ता परिवर्तन हो गया और निर्माण कार्य अधर में लटक गया। वर्तमान पंचायत द्वारा पहले के निर्माण कार्य का मूल्यांकन हुए बिना आगे के निर्माण कार्य करने से मना कर दिया गया।

तत्कालीन सरपंच द्वारा निर्माण कार्य का मूल्यांकन नहीं कराया जा रहा था तो स्थानीय पत्रकारों द्वारा जनपद पंचायत करतला के सी ई ओ को मूल्यांकन कराने का आग्रह किया गया। किंतु उनके द्वारा बार बार आग्रह करने के बाद भी मूल्यांकन कार्य कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही थी। इस मामले को आधार स्तंभ द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया उसके बाद कई सारे न्यूज़ चैनल और अखबारों में यह खबर प्रकाशित हुई तब कहीं जाकर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैभव कौशिक जी अपनी कुम्भकर्णीय निद्रा से जागे और आज शाम तक पत्रकार भवन के निर्माण का मूल्यांकन कराने की जानकारी दी। अब देखना है कि क्या आज शाम को पत्रकार भवन का मूल्यांकन हो पायेगा या अब भी सी ई ओ साहब मूल्यांकन को आगे टाल देंगे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version