आनन फानन में गांव के बोलेरो पाली अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया,

The Bharat Times 24 news Korba पाली :रात को जमीन पर सो रही एक मासूम को सांप ने काट दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। घटना चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम माखनपुर की है। बताया जा रहा है कि चोढ़ा रामपुर निवासी मासूम जान्हवी कुमारी अपने नाना के घर माखनपुर आई थी। खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ जमीन पर बिस्तर बनाकर सो रही थी। इस बीच देर रात जान्हवी कुमारी अचानक रोने लगी। चीख सुनकर स्वजन की नींद खुल गई और क्या हुआ पूछते परिवार के सभी सदस्य जमा हो गए। स्वजनों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर बच्ची को क्या हुआ। जब तक सांप काटने की बात समझ आइ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने के लिए संजीवनी एक्सप्रेस 108 में काल किया, किंतु संपर्क नहीं हुआ। आनन फानन में गांव के बोलेरो पाली अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया, चिकित्सकों ने बताया कि मासूम की शरीर से सांप काटने के निशान मिले।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version