पहली ही बारिश में उतरी ईडी सरकार की कलई

-कालीना फ्लाईओवर पर पड़े भ्रष्टाचार के गड्ढे; पैच वर्क भी नाकाम

 

पिछले महीने बीकेसी के ‘जिओ’ कनवेंशन सेंटर में ‘वेव्स’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खासतौर पर पधारे थे। मोदी को एयरपोर्ट के वीआईपी वाले हिस्से से निकलकर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से होते हुए बीकेसी जाना था। इसके लिए हाईवे पर स्थित कालीना फलाईओवर की सतह को मशीन से खरोंच कर उसके ऊपर कोलतार डालकर उसे चकाचक बनाया गया था।
इस काम में करीब एक महीने का समय लगा था, जिसके कारण इस दौरान पूरा हाइवे बोरीवली तक जाम रहता था। लोगों ने यह सोच कर सब झेल लिया कि चलो भविष्य के लिए अच्छी सड़क मिल जाएगी, पर उनका सपना पहली ही बारिश में बह गया। पीएम के लिए बनी सड़क एक महीने में ही जर्जर हो चुकी है। उस पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। उन पर जो पैच वर्क किया गया, वो भी बारिश में धुल गया। नतीजे में फिर से फ्लाईओवर पर जाम लगने लगा है।
वाहन चालक परेशान
जब इस संवाददाता ने कालीना फलाईओवर का जायजा लिया तब साफ नजर आया कि वहां बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। फ्लाईओवर की हालत खस्ता हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने जब दौरा किया था, तो ‘दोपहर का सामना’ ने यह खबर छापी थी कि पीएम को दिखाने के लिए सड़कों को वैâसे रंगकर चमका दिया गया है।
हो रहा है जमकर भ्रष्टाचार
ईडी सरकार के राज में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। यही वजह है कि इस फ्लाईओवर पर भ्रष्टाचार के गड्ढे पड़ चुके हैं। पहली बारिश में ही ऐसा नजारा देखकर लोगों का यही कहना है कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसका नजारा मुंबई में हर तरफ देखा जा सकता है।
सड़कों के गड्ढे दे रहे हैं हादसों को दावत!
पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए कालीना के जिस फलाईओवर को चमकाया गया था, वहां अब बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। सड़कों पर बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। वैसे भी गड्ढों के कारण होनेवाली दुर्घटनाओं में कई मुंबईकरों की जान जा चुकी हैं। आए दिन इस तरह की खबरें आती रहती हैं। मगर इस ईडी सरकार को इसकी कोई सुध नहीं है।
मोदी के दौरे के वक्त आसपास की गंदगी को ढंककर रास्ते को सजा दिया गया था। अब उस रास्ते की हालत भी दयनीय हो गई है। जगह-जगह गड्ढे तो नजर आ ही रहे हैं, डिवाइडर पर जो रंगरोगन किया गया था, वह भी उतर गया है। आसपास गंदगी छा गई है। जहां ग्रिल वगैरह लगाई गई थीं, वे भी जगह-जगह टूट गई हैं। बारिश के बाद मनपा ने सड़कों पर कई जगह पैच वर्क किया था, जो अब उखड़ चुके हैं और गड्ढे प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहे हैं। सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से मुंबई में हर साल कई हादसे होते हैं। इनमें लोगों की जान तक चली जाती है, लेकिन मनपा अब तक इसका कोई पक्का हल नहीं निकाल पाई है। महायुति सरकार के राज में मनपा के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version