कन्हैया सोनी | कोरबा
कड़ाके की ठंड में जब गुरु घासीदास चौक पर पिछले 15 दिनों से अलाव की लकड़ी नहीं पहुँचने से आम लोग ठिठुरने को मजबूर थे, तब नारद मुनि न्यूज़ ने इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशित होते ही महापौर संजू सिंह राजपूत ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया।
महापौर के निर्देश के बाद आज शाम लगभग 4 बजे गुरु घासीदास चौक पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी पहुँचा दी गई, जिससे चौक पर मौजूद लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली। राहत मिलते ही स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों ने “महापौर ज़िंदाबाद” के नारे लगाए और खुशी जाहिर की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम दर्शाता है
कि महापौर संजू सिंह राजपूत जमीनी समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं और मीडिया में उठी जनआवाज़ पर तुरंत कार्रवाई करते हैं। लोगों ने स्पष्ट कहा कि इस पूरे मामले में महापौर की कोई गलती नहीं, बल्कि सूचना मिलते ही जिस तरह से उन्होंने फौरन समाधान कराया, वह सराहना के काबिल है।
गुरु घासीदास चौक पर जला अलाव अब सिर्फ ठंड से राहत का साधन नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रशासन और सक्रिय नेतृत्व का प्रतीक बन गया


