कोरबा 26 जून 2025 – नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दादरखुर्द में आयोजित रथयात्रा के भव्यतम आयोजन में इस वर्ष 03 लाख रूपये का अनुदान दिया गया है, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पहली बार रथयात्रा आयोजन के पूर्व उक्त अनुदान राशि की आर.टी.जी.एस. कापी समिति को प्रदान किया, समिति के सदस्यों व आयोजनकर्ताओं ने इस हेतु महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को धन्यवाद दिया है।

 

 

 

 

यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र की दादरखुर्द बस्ती में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा का ऐतिहासिक व भव्यतम आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, नगर निगम कोरबा इस आयोजन हेतु नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 67 की उपधारा अ (क) में निहित प्रावधान के अंतर्गत प्रतिवर्ष अनुदान राशि प्रदान की जाती है, जैसा कि विदित है कि 27 जून को दादरखुर्द में रथयात्रा का भव्य आयोजन किया जाना हैं, जिसकी तैयारियॉं अंतिम चरण में है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में निगम की मेयर इन काउंसिल की विगत मंगलवार को सम्पन्न बैठक में भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा के उक्त आयोजन में 03 लाख रूपये अनुदान स्वरूप प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया था। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने मेयर इन काउंसिल द्वारा लिए गए उक्त निर्णय एवं अधिनियम के प्रावधानों के तहत उक्त अनुदान राशि प्रदान करने की त्वरित कार्यवाही की। बुधवार को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित अपने कक्ष में  03 लाख रूपये अनुदान राशि की आर.टी.जी.एस. कापी समिति को प्रदान की तथा उक्त राशि उनके खाते में अंतरित करा दी गई। आयोजन से पूर्व मिली अनुदान राशि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णा द्विवेदी ने खुशी जताते हुए महापौर श्रीमती राजपूत व आयुक्त श्री पाण्डेय को साधुवाद देते हुए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version