कोरबा पुलिस के द्वारा अब तक कुल 903 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी को विशेष अभियान चलाकर ज़िले के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

पिछले साल की तुलना में  इस साल 5 माह में ही 300 प्रतिशत अधिक कार्यवाही की गई है।

इस अभियान के तहत आज दिनांक  तक ज़िले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 903 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जो पिछले पूरे साल की तुलना में इस साल केवल 3 माह में 300 प्रतिशत अधिक कार्यवाही की गई है।वही अगर पिछले दो साल का आँकड़ा देखे तो 2022 और 2023 को मिलाकर कुल 794 कार्यवाही की गई है जो इस वर्ष मात्र 5 माह में ही उससे अधिक कार्यवाही कर ली गई है।

69 लाख समन शुल्क किया गया वसूल।* 

शराब पीकर वाहन चलाने वालो को न्यायलय प्रस्तुत कर प्रत्येक प्रकरण में 10000 सम्मन शुल्क जमा कराया गया है। जिससे अभी तक 69 लाख रुपए शुल्क जमा कराया गया है। शेष में कार्यवाही लंबित है।

पिछले दो साल का आँकड़ा मिलाकर देखे तो ये कार्यवाही मात्र 794 थी।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।
           
*पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी ।*

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version