उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार कुनबा बढ़ा रहे हैं तो 2027 की विधानसभा चुनाव में योगी का विजय रथ रोकने वाले संकुचित होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा समर्थित गांव प्रधान तक एक स्वर से सबका साथ-सबका विकास का नारा भजते हैं।

 

लेकिन आचरण में चुनिंदा लोगों का साथ और उन्हीं के विकास पर प्रदेश अध्यक्ष का कुनबा सिमट गया है। गुटबाजी से जूझ रही पार्टी के बिखराव के लिए इतना सुबूत पर्याप्त है कि जिस कार्यक्रम के बहाने पार्टी अनेक अनछुए लोगों में पैठ बना सकती थी। लेकिन अपनों को सींचने में प्रदेश अध्यक्ष एक बड़े वर्ग से दूरी बना लिए।

पार्टी के 45वें स्थापना दिवस को मनाने के लिए बनी 6 सदस्यीय कमेटी में 5 लोग अगड़ी जातियों से एक सदस्य अतिपिछड़ी जाती से लिए गए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस कमेटी की छोटी संख्या और दलितों से दूरी बनाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खेमा बहुत नाराज हैं।

 

कभी पिछड़ों के रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी ओम प्रकाश सिंह, रामकुमार वर्मा के परिवार को भी दूर रखा गया है। कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह सक्रिय राजनीति में हैं। उनके बेटे संदीप सिंह राज्य सरकार में मंत्री हैं। ओम प्रकाश सिंह व रामकुमार वर्मा के बेटे विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना 45वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिह चौधरी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों को बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है।

 

प्रदेश महामंत्री संजय राय को समिति का संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मानवेंद्र सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, अर्चना मिश्रा, शिव भूषण सिंह को सह-संयोजक बनाया गया है। 6 अप्रैल को कार्यालयों का सजावट कर भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर ध्वाजारोहण करेंगे।

जिला स्तर पर भाजपा की सफल यात्रा से संबधित प्रर्दशनी भी लगाई जाएगी। 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारतमाता का चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में भाजपा के चुनावी व संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर चर्चा होगी।

 

बूथ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बूथ समिति के सदस्य और पन्ना प्रमुखों, प्राथमिक व सक्रिय सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का उद्बोधन भी होगा। स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, मंत्रिगण, सांसद, विधायक, निगम-आयोग-बोर्ड के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व अन्य प्रमुख नेता सम्मिलित होंगे।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version