साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय इन वक्त दो कारणों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पिछले दिनों ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘GOAT’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें बाप और बेटे के डबल रोल में एक्टर छा गए थे। जबरदस्त एक्शन दिखाकर उन्होंने ट्रेलर के जरिए ही फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं दूसरी वजह यह है कि अब थलापति ने राजनीति में एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ही विजय ने राजनीति में एंट्री कर ली थी और आज वो अपनी पार्टी का झंडा जारी करने वाले हैं। अब थलापति विजय सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि नेता भी कहलाएंगे।

एक्टर ने शेयर किया था पोस्ट

थलापति विजय ने बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो आज गुरुवार को अपनी राजनीतिक पार्टी का झंडा जारी करने जा रहे हैं। वो झंडे को पनाईयुर स्थित पार्टी कार्यालय पर फहराने वाले हैं। पोस्ट में एक्टर ने आगे कहा कि ‘राजनीतिक पार्टी का झंडा जारी करने के अलावा पार्टी का ध्वज गीत भी जारी किया जाएगा।’

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version