The Bharat Times 24 news Korba:-थाना- सिविल लाइन रामपुर कोरबा (छ.ग.)*

वन कर्मी का दोस्त ही निकला उसके घर के चोरी का आरोपी।

प्रार्थी कमलेश कुमार पिता मोहनलाल कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी वन परिसर कॉलोनी कोसाबाडी कोरबा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28-29.05.24 के दरमियानी रात्रि को मेरे क्वार्टर का ताला तोड़कर घर में रखें नगदी रकम 10 लाख रुपए को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 320/2024 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है!

चोरी गए साढ़े सात लाख रुपए को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किया बरामद।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान तथा डीएसपी प्रतीभा मरकाम के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर उप निरीक्षक सुमन पोया एवं सायबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में थाना एवं सायबर सेल की एक संयुक्त टीम बनाकर मामले की विवेचना एवं घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज को टीम के द्वारा खंगाला गया। पुलिस को सूचना मिली कि देवाशीष राय उस रात प्रार्थी का तबीयत खराब होने पर उसे घर से अस्पताल ले गया था। देवाशीष राय से कड़ाई से पूछने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं चोरी किए रकम को पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत का पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

*नाम आरोपी-*
देवाशीष राय पिता जगदीश राय निवासी पोढीबाहर गणेश चौक थाना सिविल लाइन रामपुर कोरबा

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version