कोरबा  – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरित्र को लेकर चलाए जा रहे कथित घृणित, झूठे और भ्रामक पोस्ट को लेकर सियासत गरमा गई है। नगर निगम कोरबा के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखित शिकायत सौंपी है और फेसबुक इंडिया के सीईओ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि बीते कुछ दिनों से फेसबुक पर अनेक फेक आईडी के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के फोटो को एडिट कर, विदेशी महिलाओं के साथ जोड़ते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। तथाकथित एप्सटीन फाइल से जोड़कर प्रधानमंत्री पर गंभीर और असत्य आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।
नूतनसिंह ठाकुर का आरोप है कि Arvind Av Galchar, Shahir Khan Official, राव साहब, मलिक साहब, समाजवादी विचारधारा, Rudra Bhartsatya जैसी फेसबुक आईडी से लगातार अभद्र और घृणास्पद पोस्ट फैलाए जा रहे हैं, जिससे समाज में विद्वेष, आक्रोश और अशांति का माहौल बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश का सर्वोच्च निर्वाचित पद है, और बिना सबूत उनके चरित्र पर लांछन लगाना न केवल आपराधिक कृत्य है बल्कि इससे राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचती है। फेसबुक द्वारा ऐसी सामग्री की निगरानी और रोकथाम न करना गंभीर लापरवाही है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री के फोटो का दुरुपयोग कर सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की गहरी साजिश रची जा रही है, जो भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
सभापति ठाकुर ने अजित मोहन को प्राथमिक रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण पटेल, अशोक पाल, महेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र भारती, दीपक साहू और उत्तम आदिले भी मौजूद रहे। जिला पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version