कोरबा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कोरबा में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक अधिनियम लाया गया था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को बाधित किया।
🗣️ “मातृशक्ति का अपमान करती रही कांग्रेस” – संजू देवी राजपूत
नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को कमजोर किया। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि वह महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।
🗣️ “महिला विरोधी चेहरा उजागर” – ऋतु चौरसिया
भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह विधेयक पेश किया था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसका विरोध कर अपना महिला विरोधी चरित्र उजागर किया।
🗣️ “महिलाओं का अधिकार छीनने की कोशिश” – नरेंद्र देवांगन
वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा सहित हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस का रवैया महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।
🗣️ “महिला विरोधी रवैये से आहत मातृशक्ति” – प्रीति स्वर्णकार
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के महिला विरोधी रवैये से देश की मातृशक्ति नाराज है। भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
👉 प्रदर्शन में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में ऋतु चौरसिया, संजू देवी राजपूत, नरेंद्र देवांगन, अजय विश्वकर्मा, रुक्मणी नायर, प्रीति स्वर्णकार, राजेश राठौर, अनुसूईया राठौर, मोंटी पटेल, तुषार साहू सहित जिले के 24 मंडलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version