कोरबा शहर के ढोढ़ीपारा क्षेत्र में दिनांक 27 दिसंबर को तीन छात्रों—दिलीप बिंझवार, मनीष बिंझवार एवं आशीष कुमार बिंझवार—के साथ हुई लूटपाट एवं मारपीट की घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। इस घटना को अत्यंत निंदनीय, अमानवीय एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए धनेश कुमार सिंह ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार चार अज्ञात युवकों ने छात्रों को रोककर उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा तीन मोबाइल फोन, नकदी एवं मोटरसाइकिल लूट ली। घटना के बाद आरोपियों द्वारा एक पीड़ित को मात्र 100 रुपये लौटाना अपराधियों की निर्भीक मानसिकता और कानून के प्रति उपेक्षा को दर्शाता है।
धनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना न केवल पीड़ित छात्रों और उनके परिजनों में भय पैदा करती है, बल्कि पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र और युवा ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों का भरोसा कानून पर कैसे बना रहेगा।
धनेश कुमार सिंह की प्रमुख मांगें
घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
ढोढ़ीपारा सहित शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
पीड़ित छात्रों को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने हेतु त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
धनेश कुमार सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अपराधियों के खिलाफ जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति होती रहेगी। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कानून का भय स्थापित कर शहर में सुरक्षा का भरोसा बहाल किया जाए।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version