अश्लील फिल्म देखने के बाद एक 15 साल के नाबालिग भाई ने 9 साल की मासूम बहन को अपनी हवस का शिकार बना लिया. वारदात के बाद बहन ने कहा कि मैं पापा को सब कुछ बता दूँगी. तब नाबालिग भाई ने उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार दी.
मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जावा इलाके में 13 साल के नाबालिग भाई ने अपनी 9 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, वह भी अपनी मां के सामने…. भाई को बचाने के लिए साक्ष्य छुपाने में मां और दो बहनें भी शामिल थीं. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके रीवा के पुलिस कंट्रोल रूम में घटना का खुलासा किया है. दरअसल, रीवा जिले के जवा थाना इलाके में 24 जुलाई को 9 साल की एक लड़की की मौत हुई थी. लड़की को परिजनों ने पहले प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाया और कहा कि उसे किसी कीड़े ने काट लिया है. प्राइवेट डॉक्टर के मना करने के बाद सरकारी डॉक्टर को दिखाया, जिसने लड़की की मौत की वजह दुष्कर्म और हत्या बताई.
पुलिस ने किया खुलासा
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. पुलिस जांच में जुटी और IG, DIG, SP ने गांव का दौरा किया और SIT का गठन किया गया और मामले को गंभीरता से लिया गया.


