बिलासपुर से रायपुर आ रही यात्री बस में अचानक आग लग गयी। धरसींवा के तिवरैया में चलती बीएस में अचानक आग लगने से बस में सवार सभी यात्रिं के बीच अफरा तफरी मच गयी।
आग लगने के बाद बस को रोका गया उसके बाद सभी यात्री आनन फानन में बाहर निकले। देखते ही देखते बस पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गयी। कई यात्रियों के सामान जलकर ख़ाक हो गए। हालाकिं इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


