महासमुंद। Mahasamund : गांव की पक्की ज़मीन हो या कीचड़ से लथपथ खेत, जब बात हिम्मत और मेहनत की हो तो महिलाएं किसी से पीछे नहीं। ऐसी ही मिसाल पेश कर रही हैं महासमुंद जिले की जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर एक जो एक किसान भी है, जो बिना किसी संकोच के ट्रैक्टर चला रही हैं और खुद अपने खेत में धान की बुवाई में जुटी हैं।
लाल साड़ी पहने, आत्मविश्वास से भरी यह महिला खेत में ट्रैक्टर चला रही है, जो न केवल खेती में उनकी सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की बढ़ती आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक भी बनता जा रहा है।


