लोकसभा चुनाव में डॉक्टर साहब के प्रचार में जुटकर सुर्खियाँ बटोरने वाले युवा भाजपा नेता अचानक 8 साल के लिए राजनीति से लुप्त हो गए थे। किसी को अंदाज़ा तक नहीं था कि ये “गायब कार्ड” फिर से कब और कैसे पलटेगा।
लेकिन भाजपा की नई वरिष्ठ लिस्ट आते ही नाम देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।
नारद मुनि ने जब ब्रह्मांड में इसकी खोज की तो सामने आया बड़ा रहस्य—ये सब जीजा महाराज की विशेष साधना और पूजा-हवन का कमाल है।
राजनीति के इस पावन कर्मकांड ने चमत्कार दिखाया और आखिरकार साले साहब को कमेटी पद का प्रसाद मिल ही गया।
अब सवाल यह है कि आने वाले समय में नेतृत्व योग जीजा की अगली पूजा से बनेगा या फिर कोई नया यज्ञ कुंड सजेगा?


