कोरबा में एक शादीशुदा महिला ने पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी आरक्षक पवन चंद्रा के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी यातायात थाने में पदस्थ था और FIR दर्ज होते ही फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
घटना सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पीड़िता ने अपनी दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी पहचान आरक्षक पवन चंद्रा से पहले से थी। इसी जान–पहचान के बहाने आरक्षक ने महिला से नजदीकियां बढ़ाई और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना की रिपोर्ट न करने के लिए आरोपी ने उसे धमकियाँ भी दी थीं। महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
पीड़िता की शिकायत के बाद सीएसईबी पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस FIR होते ही फरार हुए आरक्षक की सक्रिय तलाश में जुटी है।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर धारा अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


