कोरबा। जिला साहू संघ कोरबा के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव को लेकर गंभीर आपत्तियाँ सामने आई हैं। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह अवैधानिक, नियमविरुद्ध और विसंगतियों से भरी हुई रही। बताया गया कि तहसील का गठन मनमाने तरीके से किया गया, कई आजीवन सदस्यों के नाम विलोपित कर दिए गए, वहीं कुछ सदस्यों के नाम अनुचित ढंग से जोड़े गए, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हुआ।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रकरणों का मनमाना निपटारा, जुर्माना राशि की उगाही तथा आय–व्यय के ब्यौरे में गड़बड़ी जैसी स्थितियों ने समाज के प्रबुद्धजनों को चिंतित किया है।
इन अनियमितताओं की शिकायत कई बार प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों और चुनाव अधिकारियों तक पहुंचाई गई, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
अंततः प्रदेश कमेटी द्वारा अपेक्षित हस्तक्षेप न किए जाने के बाद जिला कोरबा महानगर साहू संघ का गठन किया गया।
—
नवगठित संगठन में मनक राम साहू सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए
नवीन संगठन के गठन में निम्न पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया—
संरक्षक – श्री गिरधारी लाल साहू, श्री धनीराम साहू
अध्यक्ष – श्री मनक राम साहू
कार्यवाहक – श्री बालाराम साहू
उपाध्यक्ष – श्रीमती पद्मिनी साहू, श्री बद्रीप्रसाद साहू
संगठन सचिव – श्री मदनगोपाल साहू
सचिव – श्री पुनीराम साहू
कोषाध्यक्ष – श्री मुन्ना साहू
सलाहकार/मीडिया प्रभारी – श्री रविन्द्र साहू
इसके अतिरिक्त 10 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए हैं।


