सीडीपीसीएल (CDPCL) के पैनल अधिवक्ता के रूप में पूर्व से सफलतापूर्वक कार्य कर रहे अनुभवी अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट विधिक कार्य, व्यापक अनुभव और पेशेवर दक्षता को देखते हुए नगर निगम कोरबा की एम.आई.सी. (मेयर-इन-काउंसिल) की बैठक में प्रस्ताव पारित कर नगर निगम कोरबा का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।
प्रस्ताव के पश्चात माननीय महापौर, नगर निगम कोरबा ने अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे न्यायालय में नगर निगम कोरबा के पक्ष को पूरी मजबूती, निष्ठा और प्रभावशीलता के साथ प्रस्तुत करेंगे तथा निगम के हितों की सशक्त एवं प्रभावी रक्षा करेंगे।
इस अवसर पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने माननीय महापौर, एम.आई.सी. सदस्यों एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप निर्वहन करते हुए नगर निगम के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।


