कोरबा/कटघोरा। कटघोरा नगर पालिका परिषद एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के निर्माण में ₹13.60 लाख की कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि ब्रॉन्ज प्रतिमा के नाम पर भुगतान किया गया, जबकि प्रतिमा में निम्न गुणवत्ता की सामग्री अथवा कंक्रीट के उपयोग की आशंका है।
भाजपा ने पूरे मामले की स्वतंत्र और तकनीकी जांच कराने, निविदा प्रक्रिया, भुगतान, बिल, वाउचर और मापन पुस्तिका की जांच करने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है
नोट: यह समाचार भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गए ज्ञापन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या जांच के निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं।


