कोरबा शहर में एक ऐसा सरकारी बोर्ड लगा है, जिसने आम लोगों के साथ-साथ राहगीरों और राजनीतिक जानकारों को भी गहरी उलझन में डाल दिया है। मामला वार्ड क्रमांक 19 का है, जहां बोर्ड पार्षद मुकेश राठौर के निवास के बाहर लगाया गया है। खास बात यह है कि मुकेश राठौर न सिर्फ पार्षद हैं, बल्कि वर्तमान में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भी हैं।
अब ट्विस्ट यहीं से शुरू होता है। बोर्ड नगर निगम का है, लेकिन उसमें महापौर श्रीमती संजू सिंह राजपूत का नाम बड़े गर्व से लिखा गया है और साथ में फोटो भी सजी हुई है। नतीजा यह कि लोग रुक-रुक कर पूछ रहे हैं—
👉 “यह पार्षद का घर है या महापौर का शाखा कार्यालय?”
कुछ लोगों को तो ऐसा लग रहा है मानो महापौर ने पार्षद के घर से ही नगर निगम का संचालन शुरू कर दिया हो, तो कुछ इसे “राजनीतिक जॉइंट वेंचर” बता रहे हैं।
शहर में चर्चा है कि अगर इसी तरह बोर्ड लगते रहे, तो कल को लोग पूछ बैठेंगे—
“यह कांग्रेस कार्यालय है या नगर निगम की मिनी ब्रांच?”
फिलहाल इतना तय है कि यह बोर्ड विकास से ज्यादा कंफ्यूजन पैदा कर रहा है, और कोरबा में राजनीति के साथ-साथ साइन बोर्ड भी अब जनता की परीक्षा ले रहे हैं। 😄


