कोरबा शहर के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. ध्रुव बनर्जी की शहर में वापसी से मरीजों और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से उनके कोरबा छोड़ने और पुनः लौटने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर कोरबा की जनता की सेवा का संकल्प लेते हुए अपनी चिकित्सकीय सेवाएं शुरू कर दी हैं।
डॉ. ध्रुव बनर्जी ने कहा कि जीवन में उन्हें कई ऐसे अवसर मिले, जहां वे बड़े शहरों में बेहतर संभावनाओं के साथ कार्य कर सकते थे, लेकिन कोरबा की जनता का स्नेह, विश्वास और अपनापन उन्हें हमेशा अपनी ओर खींचता रहा। उन्होंने कहा कि कोरबा ने उन्हें केवल पहचान ही नहीं दी, बल्कि लोगों का जो प्रेम और सम्मान मिला, वही उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा, “मेरे लिए चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है। किसी जरूरतमंद मरीज के चेहरे पर राहत और संतोष देखना ही मेरे कार्य की सबसे बड़ी सफलता है। इसी भावना के साथ मैं पुनः कोरबा लौटा हूं, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकूं।”
डॉ. बनर्जी ने बताया कि वे विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद और दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उनका मानना है कि एक चिकित्सक का सबसे बड़ा दायित्व मरीजों का विश्वास जीतना और उसे बनाए रखना है।
गौरतलब है कि डॉ. ध्रुव बनर्जी कोरबा के लब्धख्याति चिकित्सकों में शुमार हैं। वर्षों से उन्होंने अपनी सेवाओं और सरल व्यवहार के कारण लोगों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। उनका क्लिनिक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में संचालित है, जहां बड़ी संख्या में मरीज परामर्श और उपचार के लिए पहुंचते हैं।
कोरबा में उनकी वापसी को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। मरीजों को उम्मीद है कि उनके अनुभव और समर्पण का लाभ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लगातार मिलता रहेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
कोरबा की सेवा के लिए लौटे डॉ. ध्रुव बनर्जी, मरीजों का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी
Related Posts
About Us
हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।
Contact Us
👤 Editor: कन्हैया सोनी
📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com
Important pages
Follow For More
© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

