राज्यभर में नियुक्तियां जारी, लेकिन बिलासपुर संभाग की नगर निकायों में आदेश नहीं होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के कई नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में एल्डरमैन नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि बिलासपुर संभाग की किसी भी नगरीय निकाय में अब तक नियुक्तियां नहीं होने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अन्य संभागों की तरह बिलासपुर में भी जल्द नियुक्तियां होनी चाहिए। वहीं विपक्ष भी सरकार से इस देरी का कारण सार्वजनिक करने की मांग कर रहा है। फिलहाल सरकार या विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।


