भुनेश्वर देवांगन के नेतृत्व में होगा कार्यक्रम, पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित भाजपा पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम रविवार, 28 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक वार्ड क्रमांक 5, ठाकुर देवा घाट, पुरानी बस्ती, दुरपा रोड में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा तथा वार्ड क्रमांक 5 के संयोजक भुनेश्वर देवांगन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वार्ड के सभी बूथ अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रमांक 5 के संयोजक भुनेश्वर देवांगन के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में सुरेश देवांगन, राजेश विश्वकर्मा, आनंद किशोर सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, रामसिंह ठाकुर, संतोष केवट, द्वारिका प्रसाद, भागेन सोनी एवं महावीर देवांगन का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने वार्डवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


