5 जुलाई को रायपुर से सड़क मार्ग से आएंगे कोरबा, दो शोक कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम को लौटेंगे रायपुर।
कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी 5 जुलाई (रविवार) को एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचेंगे। पार्टी द्वारा जारी अधिकृत दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और लगभग 3 बजे कोरबा पहुंचेंगे।
कोरबा प्रवास के दौरान अमित जोगी सबसे पहले पटेलपारा स्थित स्वर्गीय श्रीमती हेमा राकेचा की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वे पुराना बस स्टैंड स्थित अनंत इमेजिन अपार्टमेंट में स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6 बजे अमित जोगी कोरबा से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात लगभग 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। पार्टी ने संबंधित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जिला प्रशासन को दौरा कार्यक्रम की सूचना जारी करते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


