कोरबा। थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा में दर्ज अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की विवेचना कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोपी ओमप्रकाश प्रजापति (28 वर्ष), निवासी दुर्गा चौक पुराना, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़ पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया था।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पीड़िता के कथन, गवाहों के बयान, घटना स्थल का निरीक्षण, दस्तावेजी साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। जांच में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे 19 जनवरी 2026 को सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को स्वीकार किया है।
विवेचना अभी अपूर्ण होने के कारण तथा आवश्यक पूछताछ शेष रहने से आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर 28 जनवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की गई है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर पुलिस द्वारा कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version