कोरबा। शहर में लगातार आयोजित हो रही राजनैतिक एवं धार्मिक रैलियों, रोड शो और जुलूसों को लेकर आम नागरिकों की बढ़ती परेशानियों पर धनेश कुमार सिंह, अधिवक्ता, कोरबा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गहरी चिंता व्यक्त की है।
प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि आए दिन होने वाले इन आयोजनों के कारण मुख्य मार्गों पर घंटों तक यातायात बाधित रहता है, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, कार्यालय कर्मचारियों, मरीजों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ता है।
धनेश कुमार सिंह ने यह भी उल्लेख किया कि रैलियों एवं रोड शो में तेज ध्वनि वाले डीजे और लाउडस्पीकरों का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे ध्वनि प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। तेज आवाज का बच्चों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों एवं बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह स्थिति सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन की ओर संकेत करती है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति, स्पष्ट समय-सीमा, तय मार्ग और निर्धारित ध्वनि स्तर पर सख्ती से अमल कराया जाए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

👤 Editor: कन्हैया सोनी

📞 Contact No.: +91 89596 82168
📧 Email ID: kaniyason2521@gmail.com

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version