ब्राह्मणों के श्राप से बैल नहीं मरा करती’ टिप्पणी पर भड़का आक्रोश, एफआईआर की मांग तेज”

 

रायगढ़ की राजनीति में एक सोशल मीडिया कमेंट ने भूचाल ला दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री ओपी चौधरी के करीबी और मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल की कथित जातीय टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है और मंत्री की टीम एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार विवाद की वजह सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा समर्थक परितोष शुक्ल की फेसबुक पोस्ट पर गणेश अग्रवाल ने कथित रूप से टिप्पणी की— “ब्राह्मणों के श्राप से बैल नहीं मरा करती।” इस टिप्पणी के वायरल होते ही ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी फैल गई।

ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे पूरे समाज का अपमान बताते हुए रायगढ़ कोतवाली पहुंचकर शिकायत सौंपी और संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की। समाज का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर किसी भी जाति विशेष के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


बताया जा रहा है कि यह पहला अवसर नहीं है जब गणेश अग्रवाल विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनकी एक कथित टिप्पणी को लेकर नाई समाज ने आपत्ति दर्ज कराई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे विवाद अब मंत्री ओपी चौधरी के राजनीतिक विरोधियों को भी सरकार पर हमला बोलने का मौका दे रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Us

हमारी यह समाचार पोर्टल वेबसाइट नवीनतम ख़बरों, विस्तृत विश्लेषण और सामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करती है। कन्हैया सोनी द्वारा स्थापित और संपादित, हम निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों के प्रति समर्पित हैं।

Contact Us

 Editor: कन्हैया सोनी

Contact No.: +91 89596 82168
Email : kaniyason2521@gmail.com

Follow For More

© 2025 Soni Narad Muni News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

Exit mobile version