कोरबा। BALCO प्रबंधन द्वारा 13 मार्च को प्रस्तावित आंदोलन के संदर्भ में जारी किए गए नोटिस को लेकर सियासत गरमा गई है। Amit Jogi ने अपने सोशल मीडिया पर BALCO प्रबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि मुंबई से बैठकर कंपनी छत्तीसगढ़ के मजदूरों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
अमित जोगी ने कहा कि 13 तारीख को होने वाले “खटिया खड़ी आंदोलन” से घबराकर कर्मचारियों को नोटिस के जरिए धमकाया जा रहा है कि अगर कोई कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुआ तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, वेतन कटौती और भविष्य के लाभ (LTS Benefit) तक छीन लिए जाएंगे।
उन्होंने इसे सिर्फ एक नोटिस नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया। जोगी ने कहा कि B. R. Ambedkar ने देश के नागरिकों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार दिया है और किसी भी कॉर्पोरेट प्रबंधन को यह अधिकार नहीं कि वह डर और धमकी के जरिए उस अधिकार को कुचल दे।
अमित जोगी ने ऐलान किया कि वे BALCO पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अगर वहां एक भी व्यक्ति नहीं बैठा होगा, तो भी वे अकेले बैठेंगे और आखिरी सांस तक बैठेंगे, लेकिन धमकियों के आगे झुकेंगे नहीं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी मजदूर के खिलाफ कार्रवाई की गई तो कंपनी के मालिकों से लेकर अधिकारियों तक को छत्तीसगढ़ में घुसने नहीं दिया जाएगा। जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मजदूरों को डराने वालों को अब जवाब मिलेगा और “शेर का बेटा शेर ही होता है, चूहा नहीं।” 🔥📰



